फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एक चिकित्सक के सहारे हो रही आंखों की जांच, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में मार्च महीने से परावर्तक चिकित्सक का एक पद खाली होने के बाद, एक ही परावर्तक चिकित्सक रोजाना मरीजों के नेत्रों की जांच कर रहे हैं। जोनल अस्पताल में पिछले कुछ महीनों से एक ही परावर्तक चिकित्सक रोजाना लगभग 80 से 100 की ओपीडी संभाल रहे हैं। शुक्रवार को अस्पताल में 80 मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई।
विज्ञापन


परावर्तक चिकित्सक की ओपीडी के बाहर रोजाना सुबह से शाम तक लंबी लाइनें लगी रह रही है, जिससे मरीजों को करना लंबा इंतजार पड़ रहा है। बता दें कि परावर्तक चिकित्सक के ओपीडी में मरीजों को करीब 10 से 15 मिनट का समय जांच के लिए लगते है, जिससे लोगों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। जोनल अस्पताल धर्मशाला के परावर्तक चिकित्सक अधिकारी डॉ. दीप राज ने बताया कि रोजाना 80 से अधिक मरीज ओपीडी में जांच के लिए आते हैं। परावर्तक चिकित्सक के एक पद खाली होने के कारण उन्हें ही पूरी ओपीडी का जिम्मा अकेले संभालना पड़ता है। सभी मरीजों की जांच करने के लिए उन्हें कभी ओवरटाइम भी करना पड़ता है।

जोनल अस्पताल धर्मशाला से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील भट्ट ने बताया कि जैसे ही सरकार द्वारा खाली पदों को भरा जाएगा, वैसे ही इस समस्या में भी सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें