फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मूंडी में पहाड़ी की खोदाई से घर को पैदा खतरा

Mon, 30 Jun 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण मूंडी पंचायत के गांव खजूरनू में ओंकार चंद के मकान को भूस्खलन का खतरा हो गया है। घर में परिवार के छह सदस्य रह रहे हैं। पीड़ित परिवार के मुखिया ओंकार चंद ने बताया कि पिछले वर्ष उनके घर के नीचे एक सत्संग भवन बनाया जा रहा है। इसके लिए पहाड़ी की खोदाई की जा रही है। अब बरसात के कारण उनके मकान के पास भू-स्खलन हो रहा है। रविवार को सत्संग भवन के निर्माण में जुटे डेरा ब्यास के प्रबंधन ने भू-स्खलन की जगह पर तिरपाल डाल दिया, लेकिन तिरपाल से बारिश का पानी नहीं रुक रहा है। उन्होंने इस बात की सूचना पंचायत प्रधान और हल्का पटवारी को दी। प्रधान अजिंद्र कुमार, पंचायत सदस्य उर्मिला देवी और हलका पटवारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकार और सुलह के विधायक विपिन परमार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें