खुंडियां (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग जैक राइफल्स इकाई खुंडियां ने जिला ऊना की तहसील धनोह के जसवंत सिंह के बेटे सुनील कुमार को इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी। पूर्व सैनिक कैप्टन सुरजीत सिंह ने खुंडियां लीग के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा से बातचीत की। उन्होंने इलाके के सभी पूर्व सैनिकों से दान का आग्रह किया। एक सप्ताह में 45 हजार का दान एकत्रित किया। वीरवार को जमा राशि पीड़ित परिवार के घर जाकर दे दी। संवाद