फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिटी में आज खास

Wed, 17 Jun 2026 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती-पुलिस मैदान धर्मशाला में सुबह सात बजे से होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए 1550 युवाओं को बुलाया गया है।
शिविर
टीबी जांच-नगरोटा बगवां के तहत रक्कड़ और बाघनी में टीबी जांच शिविर सुबह 10 बजे से। पोर्टेबल मशीनों से लोगों के मौके पर एक्सरे किए जाएंगे।
धार्मिक
यज्ञानुष्ठान-वेद मंदिर योल में चार वेदों का यज्ञानुष्ठान पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। स्वामी राम स्वरूप अर्थवेदानुकूल मंत्रों की व्याख्या करेंगे।
शुभारंभ-इस्कॉन मंदिर डाढ़ चामुंडा की नई शाखा का जिया में सुबह 11 बजे शुभारंभ होगा। इस दौरान छप्पन भोग लगाए जाएंगे।
शिक्षा
प्रवेश परीक्षा-प्रदेश के 62 परीक्षा केंद्रों में सुबह दस बजे से डीएलएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
काम की बात
बिजली बंद-विद्युत उपमंडल सिद्धपुर में लाइनों के सामान्य रखरखाव के कारण सुबह 9.30 बजे से 11 केवी खनियारा फीडर के क्षेत्रों सिद्धपुर, फतेहपुर, सुक्कड़, लोअर सुक्कड़, सेक्रेड हार्ट, त्रिलोकीनाथ और उपाहू में बिजली बंद रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में कार्य स्थगित किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें