फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दो महीने बाद भी नहीं मिल रहे नई गाड़ियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र और नंबर प्लेट

Fri, 15 May 2026 02:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोरबुलिंगा (धर्मशाला)। आरएलए धर्मशाला में पिछले दो महीनों से काम की रफ्तार सुस्त होने के चलते नए वाहन खरीदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आलम यह है कि मार्च महीने में खरीदी गई गाड़ियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी) और नंबर प्लेट का कोई अता-पता नहीं है। धर्मशाला में वाहन मालिक पिछले आठ हफ्तों से कार शोरूम और सरकारी कार्यालयों के बीच चक्कर काटने को मजबूर हैं। बिना नंबर प्लेट और जरूरी दस्तावेजों के सड़क पर गाड़ी निकालना भी मालिकों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। रामनगर निवासी मनीष छेत्री ने बताया कि उन्होंने 16 मार्च को नगरोटा बगवां स्थित शोरूम से नई कार खरीदी थी, लेकिन दो महीने बाद भी उन्हें न तो आरसी मिला है और न ही नंबर प्लेट। जब वे शोरूम पहुंचते हैं तो उन्हें आरएलए धर्मशाला में काम पेंडिंग होने का हवाला दिया जाता है। वहीं, कांगड़ा व्हीक्लएड्ज के सेल्समैन सुनील का कहना है कि उनके पास करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों की आरसी पेंडिंग है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें