फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंजीनियरों ने विद्यार्थियों को दिया तकनीकी प्रशिक्षण

Fri, 22 May 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। वेदनगर स्थित गायत्री पब्लिक स्कूल में अमेरिकी विश्वविद्यालयों से आए इंजीनियरों की ओर से स्टेम (साइंस टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) आधारित गतिविधियों की शुरुआत की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। विद्यालय में डॉ. एंड्रेस ली, डॉ. आसिफ, डॉ. कृतिका और सारा वॉटसन विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रेरित कर रहे हैं। वहीं, कोलन बैरेट और सालिना स्मिथ की ओर से विशेष कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना ने बताया विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोबोटिक्स से जुड़ी नई चीजें सीखीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें