फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: रैहन में सड़क पर अतिक्रमण, पुलिस ने भेजे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा छोड़ने के लिए तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगड़ा)। व्यवसायिक कस्बा रैहन में कुछ दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी वालों ने सड़क पर ही अपना सजा रखा है। सड़क पर अतिक्रमण के चलते यातायात को सुचारु रखने में बाधा उत्पन्न होती है। क्षेत्र में पेश आ रही इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए रैहन पुलिस ने दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। इसको लेकर पुलिस ने दुकानदारों को नोटिस दिए हैं। पुलिस थाना प्रभारी रैहन सुनील कुमार ने बताया पहले भी दुकानदारों को सड़क पर सामान न सजाने की हिदायत दी गई थी। त्योहार के चलते उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई लेकिन अब उन्हें एक चेतावनी के तौर पर सड़क से सामान हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बावजूद दुकानदार सड़क से सामान नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें