फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कर्मचारी एकता मंच की बैठक छह को धर्मशाला में

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एकता मंच की अहम बैठक छह सितंबर को धर्मशाला में होगी। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के निर्वाचित जिला अध्यक्षों सहित राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी भाग लेंगे। मंच के जिलाध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने बताया कि बैठक में संगठन के एक वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अब तक के कार्यों व उपलब्धियों पर चर्चा के साथ ही आगामी महीनों में संगठनात्मक सुधारों और आवश्यक बदलावों पर विचार होगा। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं पर एजेंडे के तहत मंथन किया जाएगा। इन मुद्दों को सरकार व विभाग के समक्ष मजबूती से उठाने और शीघ्र समाधान के लिए आगामी रणनीति तय की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें