फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियाें काे किया सम्मानित

Wed, 06 Aug 2025 11:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान कांगड़ा मां मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बखूबी ध्यान रखा गया, जिससे किसी को भी असुविधा नहीं हुई। यह जानकारी मंगलवार को मंदिर अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे अशोक पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस बार मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और कुल 62,300 श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पठानिया ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान भी किया, जो पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक रहा। उन्होंने मेलों की सफलता का श्रेय सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों को दिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली को भी सम्मानित किया गया। अशोक पठानिया ने मंदिर में शांति, सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने के लिए विशेष रूप से पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभागों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें