फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जमीन तलाश रहे पांच साल से गायब कर्मचारी नेता : राजिंद्र मन्हास

विज्ञापन
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ,  जिला महासचिव सुनील कपूर
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंद्र मन्हास और जिला महासचिव सुनील कपूर ने संयुक्त बयान में कहा कि 27 अक्तूबर को शिमला में हुए अराजपत्रित कर्मचारी चुनाव को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि 2017 से गायब कर्मचारी नेता इस चुनाव की आड़ में अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन नेताओं को महासंघ की कुर्सी पाने की इतनी जल्दी थी कि कई जिलों में खंड कार्यकारिणी के चुनाव करवाना इन्हें जरूरी नहीं लगा। जब पिछले पांच साल में एनपीएस कर्मचारी सड़कों पर पेंशन के लिए डंडे खा रहे थें तो यह पहले से पेंशनधारी नेता इस संघर्ष से गायब थे। यहां तक इनमें से अधिकतर पेंशन बहाली के आभार समारोह में भी मुख्यमंत्री का पेंशन बहाली का धन्यवाद तक करने ये लोग नहीं आए।
जिला प्रधान मन्हास ने कहा कि कांगड़ा के ज्वालामुखी और नगरोटा बगवां में उन्होंने खंड के चुनाव भी नहीं करवाएं। जिला मंडी, सोलन, सिरमौर में एक भी खंड में इन्होंने चुनाव नहीं करवा के सीधा जिला चुनाव ही करवा दिए, जो सरासर दर्शाता है इनकी मंशा कर्मचारी हित में काम करने की नहीं अपितु महासंघ की कुर्सी हथियाने की है। पूरे हिमाचल के कर्मचारी प्रदीप ठाकुर को ही अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का प्रधान देखना चाहते हैं, क्योंकि उनकी अगुवाई में पेंशन जैसे मुद्दे का हल हुआ है। उन्हें पूर्ण भरोसा है कि सरकार प्रदीप ठाकुर के ही महासंघ को मान्यता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें