देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते देहरा क्षेत्र में 24, 25 और 27 अक्तूबर को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार 24 अक्तूबर को 11 केवी कुंडलीहार, 25 को देहरा और 27 अक्तूबर को गुम्मर फीडर में शटडाउन रहेगा। वीआईपी दौरे की स्थिति में कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। एसडीओ शांति भूषण ने लोगों से जरूरी कार्य पहले निपटाने की अपील की। संवाद