गुलेर (कांगड़ा)। विद्युत उपमंडल रानीताल के अंतर्गत 10 जून को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक 11 केवी फीडर (बने दी हट्टी, रानीताल, गाहलियां और दौलतपुर) के रखरखाव के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता आदित्य सूद ने बताया कि इस दौरान बालुग्लोआ, चक बन घीण, भंगवार, डोहग प्लोटी, पाईसा, गाहलियां, ठाकुरद्वारा, डाका पलेरा, दौलतपुर, जलाड़ी, कुल्थी, धमेड़, जन्यानकड़, रसूह, त्रिप्पल और रानीताल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। संवाद