धर्मशाला। विद्युत उपमंडल-1 कांगड़ा के तहत 11 केवी ओल्ड रजोल लाइन के उचित रखरखाव, पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई और रखरखाव के चलते 9 जून को विभिन्न क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। उपमंडल-1 के एसडीओ पुलकित दीक्षित ने बताया कि सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र ढुगियारी, भडियाड़ा, बैदी, बल्ला और ठेहड़ आदि की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। खराब मौसम होने पर यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। लोगों से सहयोग की अपील की है। संवाद