रैत (कांगड़ा)। 11 केवी चड़ी फीडर के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 12 मई को प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत चड़ी, मैटी, थरोट, डढम्ब, ठारू, टूडू, भटेच्छ, ललेटा, मनयाना, कैंटनाला, दियाड़ा, डडियाला, राख, रक्कड़ का बाग आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता आशीष कुमार ने दी।