फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढगवार में बनेगा बिजली का सब स्टेशन : जग्गी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

कार्य में तेजी लाने के दिए दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरयो
धर्मशाला। कांग्रेस प्रदेश महासचिव देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में बिजली के सबसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करवा दिया है। धर्मशाला के ढगवार में बिजली बोर्ड के नए सब स्टेशन पर सात करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जग्गी ने शनिवार को बिजली बोर्ड के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर टेंडर पाने वाली कंपनी ने सर्वे का काम तेज कर दिया है। प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला के ग्रामीण इलाकों की 12 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लो वोल्टेज से छुटकारा तो मिलेगा ही, साथ ही धर्मशाला और कांगड़ा दो जगह से भी बिजली आपूर्ति हो पाएगी। इससे बारिश-तूफान में ब्लैकआउट का खतरा लगभग खत्म हो जाएगा। ढगवार में 315 एमबीए के दो बड़े टावर लगाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से ढगवार के अलावा मंदल, बगली, चैतड़ू, सराह, झियोल, सुक्कड़, पास्सू, मनेड, घणा, कंदरेहड़ आदि गांवों के अलावा शहरी क्षेत्र को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें