फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत कर सकते हैं बिजली उपभोक्ता : पराशर

Wed, 31 Jul 2024 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की ओर से सूचना प्रबंधन की बढ़ती हुई आवश्यकता और उपयोग के मध्यनजर एवं नियामक आयोग के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को आर्य राजकीय महाविद्यालय नूरपूर में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने कहा कि विद्युत शिकायतों के लिए बिजली बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 स्थापित किया गया है, जिसमें विद्युत से संबंधित शिकायतें की जा सकती है। विद्युत संबंधी उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए नियामक आयोग द्वारा निर्धारित थ्री टायर शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने नए विद्युत कनेक्शन जारी करने, अतिरिक्त विद्युत भार, अस्थायी विद्युत कनैक्शन, विद्युत मीटर के स्थानानतरण, विद्युत बिलों के भुगतान के लिए ऑनलाइन व अन्य सुविधाओं की जानकारी, विद्युत बचत, अग्रीम विद्युत भुगतान, विद्युत टैरिफ और आईडीसी चार्जेज बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस तरह की बैठक के आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्राचीन डॉ. अनिल कुमार ने बोर्ड का धन्यवाद किया। इस अवसर पर बोर्ड के सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह सहित स्टॉफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें