फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेड़ से गिरे बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत खाल्टा में 25 दिसंबर को पेड़ की छंटाई के दौरान नीचे गिरे बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। संबंधित पुलिस थाना में इस बाबत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार देश राज स्याल (62) 25 दिसंबर को घर के पास ही पशुओं के चारे के लिए पेड़ की छंटाई कर रहे थे और अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। इस दौरान परिजन उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। अस्पताल की ओर से पुलिस को देश राज की उपचार के दौरान मौत के बारे में 30 दिसंबर को सूचना दी गई थी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें