धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एमसी वार्ड नंबर आठ खेल परिसर में शौचालय में फिसलने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हर्षपाल सिंह गुलेरिया के रूप में हुई है। वीरवार शाम करीब 7.39 बजे पुलिस थाना धर्मशाला को जोनल अस्पताल धर्मशाला द्वारा एक बुजुर्ग की मृत अवस्था में लाए जाने की सूचना मिली। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बयान दर्ज किए। मृतक की पुत्री ममता गुलेरिया ने बताया कि वीरवार शाम करीब छह बजे उनके पिता शौचालय में फिसल गए, जिससे वे चोट लगने के कारण अचेत हो गए। इस पर वह अपने पिता को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला ले आईं, जहां डाक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई जांच में मृत्यु का कारण पैर फिसलना पाया गया। वहीं मामले की पुष्टि एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने की है। ब्यूरो