श्री बज्रेश्वरी माता मंदिर कांगड़ा में पहुंच सहित पहुंचे डॉ. राजेश शर्मा को माता का स्वरूप भेंट
कांगड़ा। कांगड़ा स्थित श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में बुधवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने अपने परिवार सहित मां के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी कोमल शर्मा, नवविवाहित पुत्र ओजस्वी शर्मा और पुत्रवधु सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। ओजस्वी शर्मा का विवाह हाल ही में इंडोनेशिया के बाली शहर में संपन्न हुआ है। मंदिर के पुजारी वर्ग द्वारा डॉ. शर्मा और उनके परिवार को विधिवत पूजा करवाई गई। इस अवसर पर नवविवाहित जोड़े ने मंदिर परिसर में कन्या पूजन भी किया। मंदिर प्रशासन की ओर से डॉ. शर्मा के परिवार को मां की फोटो और चुनरी भेंट स्वरूप प्रदान की गई। संवाद