फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भूकंप स्मारक का होगा कायाकल्प, अब बनेगा ग्लास हाउस

Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पुराना कांगड़ा मार्ग पर बने भूकंप स्मारक काे नगर परिषद कांगड़ा अब नए रूप में बनाने जा रही है। अब इस स्मारक को ग्लास हाउस के आकार निर्मित किया जाएगा। इस ग्लास हाउस में चित्रकला के लिए राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के प्रशिक्षुओं का सहयोग लिया जाएगा। नगर परिषद अध्यक्ष रेनू शर्मा ने बताया कि 4 अप्रैल, 1905 की त्रासदी को दर्शाते हुए भूकंप स्मारक का निर्माण 7 अप्रैल, 2006 में पुराना कांगड़ा मार्ग पर किया था। इसका लोकार्पण तत्कालीन मंडलायुक्त बीके अग्रवाल ने किया था। लगभग 19 वर्ष बाद नगर परिषद स्मारक को और भी आकर्षक बनाने के लिए कार्य करवाएगी। इसके लिए नगर परिषद लगभग दो से ढाई लाख रुपये खर्च करने जा रही है। पिछले कुछ वर्षों से भूकंप स्मारक कई बार क्षतिग्रस्त हुआ और कई बार इसका निर्माण किया लेकिन अब स्मारक काे ग्लास हाउस का आकार बनाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जाएगा। दीवारों को प्राचीन चित्रकला निफ्ट के प्रशिक्षुओं की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें