नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। पुलिस चौकी टांडा के तहत गांव अमतराड़ में एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घायल चालक को टांडा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने की है। जानकारी के मुताबिक राकेंद्र सिंह निवासी गांव सदरपुर ने बताया कि पांच नवंबर को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल टांडा की तरफ से आया और उनकी दुकान में घुस गया। इसके चलते मोटरसाइकिल सवार सहित सड़क पर गिर गया। घायल अवस्था में उसे टांडा अस्पताल पहुंचाया गया। मोटरसाइकिल सवार की पहचान संदीप कुमार निवासी गांव अमतराड़ नगरोटा बगवां के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद