शाहपुर (कांगड़ा)। द्रमण में सत्यमेव युवक मंडल द्रमण और रामलीला एवं दशहरा कमेटी मंझग्रा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रामलीला मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपये जबकि कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। साथ ही रामलीला में विभिन्न किरदार निभाने वाले सभी कलाकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, जिप सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय आदि मौजूद रहे। संवाद