रैहन (कांगड़ा)। जवाली विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त स्कूल प्रिंसिपल और अंतरराष्ट्रीय स्तर के रेफरी डॉ. प्रदीप शर्मा को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली एशियन चैंपियनशिप-2026 के लिए इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिशियल चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता 10 से 17 मई तक आयोजित होगी, जिसमें एशिया के लगभग 40 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। डॉ. प्रदीप शर्मा लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी अधिकारी और रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संवाद