फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लाहड़ू की डॉ. आस्था बनीं लेफ्टिनेंट

Sat, 11 Jul 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। क्षेत्र की लाहड़ू पंचायत की बेटी डॉ. आस्था मनकोटिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उन्होंने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज, पुणे से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद 10 जुलाई को आयोजित पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया। अब डॉ. आस्था मनकोटिया कमांड हॉस्पिटल, लखनऊ में एक वर्ष की इंटर्नशिप करेंगी। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता जतिंद्र मनकोटिया पंजाब नेशनल बैंक में महाप्रबंधक हैं। माता प्रतिभा मनकोटिया गृहिणी हैं। डॉ. आस्था ने सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें