फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज में काले बिल्ले पहन ड्यूटी करेंगे डाॅक्टर

Wed, 21 Aug 2024 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। सूबे के दूसरे सबसे बड़े मेडिकल काॅलेज टांडा में बुधवार से ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के विराेध में देशभर में विराेध-प्रदर्शन जारी था। जिसके चलते कांगड़ा के टांडा मेडिकल काॅलेज में मंगलवार को विराेध प्रदर्शन किया गया। दोपहर बाद टांडा में टीचर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कॉलेज टांडा ने विराेध-प्रदर्शन समाप्त करने का निर्यण लिया है। हालांकि सभी डाक्टर काले बैच (बिल्ले) लगाकर विराेध करते रहेंगे, लेकिन मरीजों के हित में नियमित कर्तव्यों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

फैकल्टी एसोसिएशन के प्रधान डॉ. मुनीष सुरोच और महासचिव डॉ. प्रदीप अत्री ने कहा कि हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की गंभीरता और हमारे समुदाय पर इसके गहरे प्रभाव को समझते हैं। इसलिए हड़ताल को कम करने का निर्णय विचार-विमर्श के साथ किया गया है, जिसका उद्देश्य सामान्य स्थिति में वापसी की सुविधा प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि हमारी शैक्षणिक और चिकित्सा जिम्मेदारियां कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें