जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल के डीजे संचलकों के साथ बुधवार को डीएसपी जवाली वीरी सिंह और एसएचओ देव राज शर्मा ने बैठक की। संचालकों को हिदायत दी है कि कोई भी डीजे मालिक बिना परमिशन के कहीं भी डीजे न लगाए। डीजे लगाने की अनुमति कार्यक्रम करने वाले मालिकों को उपमंडलाधिकारी से लेनी होगी और डीजे मालिक को दिखानी होगी। इस अनुमति के बाद ही रात 10 बजे तक डीजे बजाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन नियमों की उल्लघंना डीजे वाले करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। संवाद