फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केंद्रीय विवि के ग्रह बनाम प्लास्टिक पर चर्चा, विद्यार्थियों ने की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका मुख्य विषय ग्रह बनाम प्लास्टिक था। शुरुआत में पर्यावरण विज्ञान विभाग के सभी संकाय सदस्यों और छात्रों ने हाइट संस्थान के सामने जंगल से कचरा इकठ्ठा कर साफ किया। कुछ कचरे को री-साइक्लिंग और बाकी को उपयुक्त स्थान पर जमा कर दिया गया। उसके बाद प्रो. एके महाजन और प्रो. दीपक पंत ने प्लास्टिक और पर्यावरण के जटिल मुद्दे पर अपने ज्ञान और अनुभव को साझा किया।
विज्ञापन

प्रो. दीपक पंत ने प्लास्टिक के एकल उपयोग पर प्रतिबंध पर व्याख्यान दिया और कार्बन फुटप्रिंट, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग, ग्रीनहाउस प्रभाव और प्लास्टिक का समाधान और विकल्प क्या हो सकते हैं, जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। अंत में कार्यक्रम के अंतर्गत प्रो. एके महाजन और प्रो. दीपक पंत को सम्मानित किया गया और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों को पुरस्कृत किया गया और साथ ही विभिन्न प्रतियोगिता के निर्णायक को भी सम्मानित किया गया और इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें