फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सरकारी स्कूल में पढ़ी दीक्षा बनीं बैंक अधिकारी

Sat, 02 Aug 2025 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
दीक्षा।
विज्ञापन
धर्मशाला। उपमंडल शाहपुर के छोटे से गांव राख (डाकघर चड़ी) की दीक्षा कुमारी ने पंजाब एंड सिंध बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दीक्षा, जगीर सिंह व निशा देवी की सुपुत्री हैं। दीक्षा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटेच्छ से प्राप्त की और जमा दो तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटेच्छ से की। इसके बाद उन्होंने बीएससी राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला से व एमएससी पंजाब यूनिवर्सिटी से पूर्ण की। दीक्षा के पिता जगीर सिंह चड़ी में केंद्र मुख्य शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया और खंड शिक्षा अधिकारी मिंटो देवी ने दीक्षा व उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीक्षा ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी उच्च मुकाम हासिल कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें