फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में बढ़े डायरिया के मामले, रोजाना आ रहे 25 पीड़ित

Tue, 18 Jun 2024 03:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में भीषण गर्मी के कारण बच्चों में डायरिया के केस बढ़ रहे हैं। अस्पताल में बाल रोग ओपीडी में रोजाना के एक चौथाई ओपीडी डायरिया के मरीजों की ही आ रही है। अस्पताल में रोज 20 से 25 बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। जोनल अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. निखिल ने बताया कि आजकल स्कूल जाने वाले बच्चे जब छुट्टी होने पर घर लौटते हैं तो लू के कारण बच्चों को उल्टी और बुखार जैसा प्रतीत होने लगता है, जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों में उल्टी, दस्त, भूख न लगना, सिरदर्द और पेट दर्द की समस्या हो रही है। डॉ. निखिल ने बच्चों और अभिभावकों को सलाह दी है कि गर्मी में उचित मात्रा में पानी का सेवन करें और जितना हो सके गर्मी में बाहर जाने से परहेज करें।
विज्ञापन


इनसेट-
यह हैं लक्षण-
-बहुत ज्यादा निर्जलीकरण
-मुंह से कोई खाद्य पेय पदार्थ न लेना
-सुस्त हो जाना
-दौरे आना
-पेशाब रुक जाना
कैसे करें बचाव-
शुद्ध पानी पीएं
खाने से पहले और खाने के बाद हाथ अच्छी तरह से धोएं
-पोषक आहार लें
-ओआरएस घोल जरूर लें
-साफ बर्तन, साफ हाथ और साफ जगह रहें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें