फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में बढ़ रहे मधुमेह रोगी, रोजाना हो रहे 250 के टेस्ट

Mon, 10 Jun 2024 03:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जोनल अस्पताल धर्मशाला में मधुमेह (डायबिटीज) की बीमारी के मरीजों का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। अस्पताल की लैब में पिछले एक हफ्ते में रोजाना के टेस्ट के लिए लगभग 200 से 250 मरीज आ रहे हैं। इसमें लगभग 40 के करीब लोगों में डायबिटीज की पुष्टि हो रही है। जोनल अस्पताल से जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना ने बताया कि अनियंत्रित डायबिटीज हार्ट अटैक, फेफड़ों के खराब होने का खतरा और दिमाग की नस फटने की आशंका बढ़ जाता है।
विज्ञापन

डायबिटीज किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है इसलिए अपनी जीवनशैली में समय से सुधार लाएं। डायबिटीज के मरीजों को छोटी से चोट लगने से भी परहेज करना चाहिए। उन्होंने बताया कि डायबिटीज जीवनशैली में बदलाव और बाहरी खान-पान से हो रही है। इसके मरीजों को अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए।

यह रखें सावधानियां
जोनल अस्पताल धर्मशाला से डॉ. वंदना ने बताया कि लगभग 30 मिनट का नियमित व्यायाम करें। अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखें। डायबिटीज नियंत्रित होने पर भी मीठी और अन्य परहेज वाली चीजें खाने से बचें। धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल के लैब प्रभारी डॉ. कश्मीर सिंह राणा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से 250 के करीब रोजाना मुधमेह के टेस्ट हो रहे हैं। इनमें 20 फीसदी मरीजों में यह बीमारी पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें