धर्मशाला। संगीतांजली कला केंद्र धर्मशाला में दो वर्षों से लोक गायन में प्रशिक्षण ले रहे तेजस को संस्कृति मंत्रालय की ओर से सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। केंद्र के प्रबंध निदेशक एवं राजकीय उच्च विद्यालय सिद्धबाड़ी के मुख्याध्यापक डॉ. जनमेजय गुलेरिया ने बताया कि तेजस इस छात्रवृत्ति को प्राप्त करने वाले मंत्रालय के सातवें एवं केंद्र के 12वें छात्र हैं। हिमाचल में इस वर्ष यह स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले वे एकमात्र छात्र हैं। इससे पहले केंद्र के 11 छात्र संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से लोकगीत, लोकसंगीत में यंग आर्टिस्ट स्कॉलरशिप, जूनियर फेलोशिप तथा सीसीआरटी स्कॉलरशिप प्राप्त कर चुके हैं। सिद्धबाड़ी विद्यालय के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शिल्पी बेक्टा ने तेजस को पुरस्कृत किया। संवाद