फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: उप राष्ट्रपति शनिवार को हिमाचल आएंगे, सुरक्षा में 500 जवान तैनात

Thu, 12 Mar 2026 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

प्रशासन ने उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए हैं। उनकी सुरक्षा में 500 पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को हिमाचल आंएगे। वह केंद्रीय विवि (सीयू) धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि होंगे और 600 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे के लिए सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए हैं। उनकी सुरक्षा में 500 पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। गगल एयरपोर्ट से धर्मशाला और चामुंडा मंदिर तक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। गुरुवार को उप राष्ट्रपति के सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस, प्रशासन और गगल एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था के साथ उप राष्ट्रपति की आवाजाही के दौरान यातायात सुचारु के लिए इंतजाम किए गए। फैसला किया गया कि उप राष्ट्रपति के गगल एयरपोर्ट पर पहुंचने के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक को रोका जाएगा। इसी तरह उनके धर्मशाला पहुंचने, सर्किट हाउस जाने और इसके चामुंडा मंदिर जाने के दौरान भी यातायात कुछ समय के लिए रोका जाएगा। उप राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो जाएगी। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि उप राष्ट्रपति के दौरे के दौरान 500 से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा समेत यातायात सुचारु रखने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें