धर्मशाला। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी संस्थान ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट (यूआईटीएचएम) विभाग की ओर से 18-19 अक्टूबर को हाइब्रिड मोड में टेक इन्वेस्टर 2024 क्रिएटिविटी और इनोवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर के अलग-अलग राज्यों के बड़े नामी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से 100 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। धर्मशाला काॅलेज के बी-वॉक डिपार्टमेंट हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म के अंतिम वर्ष की दो टीमों ने जगह बनाई और फाइनल राउंड में अपना दमखम दिखाकर पैनलिस्ट को भी प्रभावित और अपने अनोखे आइडिया दिखाकर दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान पहला स्थान पर जम्मू विश्वविद्यालय की टीम रही, जबकि तीसरे स्थान पर अंबाला की टीम रही। धर्मशाला कॉलेज की टीम में विकास, प्रियांशु, धीरज उनकी परियोजना का उद्देश्य इनोवेशन फॉर डिसेबिलिटी ट्रेवलर था। जीतने पर 15,000 रुपये राशि का चेक और चमकीली ट्राॅफी सर्टिफिकेट के साथ नवाजा गया। फाइनल राउंड में 100 में से 15 टीमें फाइनल राउंड में पहुंची थीं। कॉलेज प्राचार्य राकेश पठानिया व नोडल ऑफिसर डॉ. अजय कुमार चौधरी सहित तमाम स्टाफ ने छात्रों की उपलब्धियों पर खुशी जताई है। ब्यूरो