फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Meet: धर्मशाला कॉलेज का एचपीटीयू स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन, कबड्डी में हासिल किया पहला स्थान

Mon, 10 Nov 2025 01:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

एचपीटीयू की ओर से आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में धर्मशाला कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज का एचपीटीयू स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) की ओर से आयोजित वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में धर्मशाला कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज की कबड्डी टीम ने शानदार खेल भावना और टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही, बालिकाओं की सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्रा ने भी प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्य ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कॉलेज के खिलाड़ी इसी तरह प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम ऊंचा करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें