तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने निहारीं धौलाधार की बर्फीली वादियां।
- फोटो : संवाद
हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित मैक्लोडगंज में शुक्रवार सुबह तिब्बती धर्मगुरु एवं 14वें दलाई लामा धौलाधार की बर्फ से लदी पहाड़ियों का आनंद लेते दिखे। हल्की धूप और बर्फीली हवाओं के बीच दलाई लामा काफी देर तक प्रकृति की सुंदरता में मग्न रहे। सोशल मीडिया पर उनका यह सुकून भरा अंदाज खूब वायरल हो रहा है। धर्मशाला की इन बर्फीली वादियों ने दुनियाभर के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।