फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ढलियारा कॉलेज के छात्र अभिकेत राणा की दुबई में प्लेसमेंट

Sun, 20 Sep 2026 08:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अभिकेत राणा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के बी-वॉक हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट विभाग (सत्र 2021-2025) के छात्र अभिकेत राणा का चयन दुबई के प्रतिष्ठित वन एंड ओनली द पाम रिसॉर्ट में बतौर एसोसिएट हुआ है। पाम जुमेराह स्थित इस अंतरराष्ट्रीय रिसॉर्ट में नियुक्ति मिलने से कॉलेज और क्षेत्र में खुशी की लहर है। छात्र के कौशल विकास में एडुब्रिज लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड का अहम योगदान रहा। प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार और नोडल अधिकारी प्रो. कंचन रणौत ने अभिकेत की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण ही सुनहरे भविष्य की कुंजी है। इस मौके पर प्लेसमेंट अधिकारी व ट्रेनर्स पुरुषोत्तम, आशीष देव, नितेश कुमार और लैब असिस्टेंट अभिनंदन कुमार ने भी छात्र को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें