डरोह (कांगड़ा)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय डरोह के विद्यार्थियों ने अपना लोहा मनवाया। स्कूल को ओवरआल विजेता घोषित किया गया। पीएम श्री ब्लॉक लेवल बाल मेले का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल राजपुर में आयोजित किया गया। इसमें पीएम श्री गवर्नमेंट उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल डरोह के बच्चे ओवरआल विजेता रहे। सीनियर ग्रुप में भाषण प्रतियोगिता में आस्था प्रथम रही, जबकि बारिश कटोच चेस में प्रथम रहीं। क्रिएटिव राइटिंग में गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर ग्रुप में आराध्या और अंजलि ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कामाक्षी ने क्रिएटिव राइटिंग में पहला, जितेंद्र ने कैरम में प्रथम और अंशिता ने कविता में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा शतरंज में वंशराज प्रथम रहे। सभी विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय बाल मेले के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई दी है।