ज्वाली में नवनियुक्त डिप्टी डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग कांगड़ा मोहिंद्र धीमान का स्वागत करते र
जवाली (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा उच्च शिक्षा विभाग के नवनियुक्त उपनिदेशक मोहिंद्र धीमान ने सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली का निरीक्षण किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य रमेश पॉल शर्मा ने उपनिदेशक का स्वागत किया। उपनिदेशक ने प्रार्थना सभा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस किलोमीटर के अंतर्गत सभी प्राइमरी स्कूल मर्ज किए जाएंगे। उन्होंने स्कूल में चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। स्कूल के कुछ जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए प्रधानाचार्य रमेश पाल शर्मा ने फंड की मांग की। उपनिदेशक ने आश्वासन दिया कि जल्द फंड मुहैया करवाया जाएगा। इस मौके पर दलेर सिंह, दविंदर सिंह, दलजीत मन्हास, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।