फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदाओं से निपटने के लिए मिलकर काम करें विभाग : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। मानसून में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर ने मंगलवार को मानसून के दौरान किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे तथा संबंधित नोडल अधिकारियों की सूची उनके मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाएंगे। बैठक में एसडीएम ने कहा कि जल शक्ति विभाग सभी जल भंडारण केंद्रों में ब्लीचिंग पाउडर की आपूर्ति की सुनिश्चित बनाएं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को बरसात के मौसम में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाइयों का भी स्वास्थ्य संस्थानों में वितरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को मानसून के दौरान अवरुद्ध सड़कों को पु बहाल करने के लिए चयनित स्थानों पर्याप्त मशीनरी और आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत बोर्ड को मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में तहसीलदार अभिषेक भास्कर, एक्सईएन जलशक्ति विभाग संजय ठाकुर, एसडीओ पीडब्ल्यूडी अंकित समकड़िया, एसईबीपीओ लंबागांव खुशी राम सूद, जयसिंहपुर पंचायत प्रधान कृष्ण कांत धीमान, विद्युत, पुलिस, फायर ब्रिगेड और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें