फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कूहल को जल्द सुचारू करने की मांग

Sat, 02 May 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बैजनाथ में निजी विद्युत प्रोजेक्ट की टूटी हुई कूहल। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर परिषद बैजनाथ से गुजरने वाली लोअर बैजनाथ कूहल इन दिनों बंद है। सेहल गांव के समीप बिजली प्रोजेक्ट की निजी कूहल के एक भाग के पूरी तरह से टूट जाने के कारण पानी आगे नहीं आ रहा है। निजी प्रोजेक्ट के पानी को ही एलबी कूहल में डाला जाता है। इसलिए अब यह सुचारू नहीं हो पाएगी। इस कारण निचले क्षेत्रों के किसानों और सब्जी उत्पादकों को 10 दिन तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं होगा। सब्जी उत्पादकों हरीश, जगदीश, माधो, रमेश आदि ने कूहल को जल्द सुचारू करवाने का आग्रह किया है। बिजली प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि ने बताया कि कूहल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पानी को सुचारू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें