फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भागसूनाग में दोबारा पुलिस चौकी शुरू करने की मांग

Sat, 30 Mar 2024 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मैक्लोडगंज के भागसूनाग में हुई पंजाब के पर्यटक की मौत के बाद भागसू जागरा कमेटी ने दोबारा से पुलिस चौकी खोलने की मांग उठाई है। ताकि ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। भागसूनाग जागरा कमेटी की एक बैठक का आयोजन नगर निगम के वार्ड दो की पार्षद मोनिका पठानिया की अध्यक्षता में किया गया। इसके सदस्यों ने मांग उठाई की पिछले कुछ समय से भागसूनाग में माहौल खराब हो रहा है। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चौकी का यहां होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

यहां पर पुलिस चौकी होगी तो आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पुलिस का डर होगा। वहीं, लोग भी पुलिस की मदद ले सकते है। बैठक में भागसू जागरा कमेटी के अध्यक्ष हरीश सिंह नैहरिया, सदस्य शमशेर सिंह नैहरिया, प्रताप चंद, अशोक नैहरिया, पीसी नैहरिया, प्रशोत्तम, पीयूष, रंजीत और नरेंद्र पठानिया ने कहा कि वर्ष 2017-18 में लोगों की मांग पर पुलिस चौकी स्थापित की गई थी, लेकिन बाद में इसे हटा दिया था। भागसूनाग में पुलिस चौकी खोलने और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कमेटी ने उपायुक्त कांगड़ा को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें