तपोवन (धर्मशाला)। जिला परिषद कैडर में वर्ष 2008 के बाद नियुक्त किए तकनीकी सहायकों को अनुदान सहायता (ग्रांट इन एड) से वेतन देने की मांग उठाई गई है। इस मांग को लेकर तपोवन में तकनीकी सहायक संघ जिला परिषद संवर्ग (मनरेगा वेतन) का प्रतिनिधिमंडल पंचायती राज मंत्री से मिलना पहुंचा। संघ के उपाध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि वर्ष 2008 के बाद जिला परिषद कैडर में लगे तकनीकी सहायकों को मनरेगा मद से वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने पंचायतीराज मंत्री से मिलकर इस वर्ग को भी ग्रांट इन एड से वेतन देने की मांग को उठाया है।