फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पीस मील कर्मियों को अनुबंध पर लाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल के सभी विभागों के कर्मचारी जहां दिवाली को डीए की घोषणा होने के बाद खुशियां मना रहे हैं वहीं, एचआरटीसी के पीस मील कर्मचारी अनुबंध में आने की सरकार से गुहार लग रहे हैं। 74 कर्मचारी पूरे हिमाचल में अनुबंधित होने से वंचित हैं। ये कर्मचारी 10 साल से भी ऊपर सेवा दे चुके हैं। पीस मील कर्मचारियों मनीष, अशोक, संजू, रजिंद्र, अनिल, रजत, संजय कुमार, शुभम, रिशु, पंकज, पंकज डोगरा और सुनील ने सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द अनुबंध पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, जसूर, चंबा, देहरा, परमाणु, रामपुर, मंडी, सुंदरनगर, नगरोटा डिपुओं में ये कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें