फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परागपुर-गरली में पर्यटन निगम कार्यालय लाने की उठाई मांग

Fri, 02 May 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र मनकोटिया ने सोशल मीडिया पर कार्यालय शिफ्ट करने की डाली पोस्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परागपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश अन्य कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया ने क्षेत्र के पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से परागपुर-गरली में हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कार्यालय की स्थापना की मांग की है, जिससे इस क्षेत्र की पर्यटकीय संभावनाओं को नया आयाम मिल सके। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि परागपुर-गरली का क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध है। यहां पर्यटन निगम का कार्यालय खुलने से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने इस मांग को लेकर स्थानीय लोगों और प्रशासन से समर्थन की अपील की है। वहीं, मनकोटिया की इस मांग को स्थानीय लोगों ने भी समर्थन देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें