विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम हिमाचल प्रदेश इकाई फतेहपुर की बैठक के दौरान सदस्य। स्रोत: फोरम
फतेहपुर (कांगड़ा)। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम हिमाचल प्रदेश इकाई फतेहपुर की बैठक बुधवार को इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बिजली बोर्ड प्रबंधन से पेंशनरों के लंबित मामलों को तुरंत निपटाने की मांग उठाई ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही बोर्ड में रिक्त पदों, विशेषकर तकनीकी कर्मचारियों के पदों को जल्द भरने, आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एक व्यापक कल्याण नीति बनाने की मांग भी उठाई। इस दौरान इकाई सचिव कुलजीवन डोगरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कृपाल सिंह, राम लाल, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, मुख्य सलाहकार धर्मवीर कपूर सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम हिमाचल प्रदेश इकाई फतेहपुर की बैठक के दौरान सदस्य। स्रोत: फोरम