फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री से पालमपुर स्कूल को मर्ज न करने की मांग : शांता

Sun, 03 May 2026 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पालमपुर को घुग्घर स्कूल में मर्ज कर सीबीएसई से संबद्ध करने के मुद्दे को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रदेश शिक्षा मंत्री से उठाया है। इस मामले में वह मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। शिक्षा मंत्री से हुई बातचीत में शांता कुमार ने स्कूल की स्थिति को यथावत रखने की बात कही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री से कहा कि इस स्कूल की छात्राओं ने उनसे मिलकर स्कूल की स्थिति को यथावत रखने की मांग की है। छात्राओं के भविष्य को देख प्रदेश सरकार इस स्कूल को पहले जैसा रहने दे। इसे अन्य स्कूल में मर्ज न किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है। शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया है कि वह इस मामले पर जल्द उचित आदेश पारित करवाने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें