फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन स्कीम की जाए बहाल : प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश न्यू मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन संघ ने पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग की है। राज्य अध्यक्ष प्रवीण कुमार, महासचिव राजिंद्र स्वदेशी और राज्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि दैहण पावर हाउस में शनिवार को लाइन ठीक करते समय बिजली बोर्ड के कर्मचारी नेबेंदू को करंट लग गया। वह टांडा मेडिकल कॉलेज में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। नेता तीन-तीन पेंशन लेकर अपना भविष्य तो सुरक्षित किए हुए हैं, लेकिन कर्मचारियों की सुरक्षा पर कोई बात नहीं करता। इस मौके पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर शर्मा, राज्य वरिष्ठ सलाहकार श्याम सुंदर, राज्य सह सचिव सुरेंद्र पटियाल, राज्य उपाध्यक्ष अनूप वालिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें