पुड़बा छिंज मेले में पहलवानों को सम्मानित करते हुए विधायक विपिन सिंह परमार। स्रोत : आयोजक
धीरा (कांगड़ा)। पुड़वा में छिंंज मेले का शनिवार को सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने समापन किया। मेले में दिल्ली के पहलवान रविंद्र ने दिल्ली के सोनू को हराकर बड़ी माली जीती। इस दौरान कुश्ती के विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 16 हजार रुपये दिए गए। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष ओंकार वालिया, राज कुमार, महिंद्र वालिया, मंजीत पटियाल, शशी वालिया, भगवान दास और अनूप वालिया समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद