फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबड्डी प्रतियोगिता में देहरा की टीम बनी विजेता

Sat, 27 Dec 2025 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। देहरियां स्कूल में ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए देहरा की टीम विजेता और जमानाबाद की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में भाजपा जयंती मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। उन्होंने युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया और खेल के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा खेल के साथ जुड़ा रहेगा, तो वह नशे से भी दूर रहेगा। टूर्नामेंट कार्तिक, अर्शित, दीपांशु, नितीश, अभिषेक, रोहित, शगुन, वरुण और वंशुल के सहयोग से करवाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें