फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुलेर-हरिपुर सड़क पर रात को गिरा मलबा

विज्ञापन
गुलेर पुल के पास गिर रहे पहाड़ी से पत्थर व मलवा। संवाद
विज्ञापन
गुलेर (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल हरिपुर के तहत गुलेर-हरिपुर सड़क पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ियां दरकना शुरू हो गई हैं। सोमवार रात को हुई बारिश से हरिपुर और गुलेर के बीच पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी का हिस्सा गिरा, उस समय वहां से कोई नहीं गुजर रहा था। इस पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा कुछ वर्ष पहले भी गिर चुका है और बाकी का हिस्सा गिरने का अंदेशा बना हुआ है। लगभग दो माह से हरिपुर से घेरा सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण पहाड़ियों से मलबा और पत्थर गिरने शुरू हो गए हैं। यही स्थिति गुलेर से बिलासपुर के बीच की सड़क की बनी हुई है। यहां पर बरसात से पहले लगाए गए डंगे टूट कर गिर रहे हैं। दूसरी ओर हरिपुर-गुलेर के बीच बनेर खड्ड पर बने पुल पर भी काफी गाद जमा हो गई है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है, जिससे डंगे गिरने की नौबत आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें